फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर मेगा हेल्थ कैंप हुआ आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के निर्देश पर लगा मेगा हेल्थ कैंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पंचकूला द्वारा घग्गर नदी के पास वाले क्षेत्र खड़क मंगोली निवासी लोगों के लिए मेगा हेल्थ कैंप आयोजित कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जस्टिस प्रीतम पाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल चेयरमैन ने शिरकत की। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चर्म रोग व प्रदूषित पानी से उत्पन्न होने वाली खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य की निरंतर जांच करवाते रहना चाहिए। कैंप के तहत विभिन्न बीमारियों के 264 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गंभीर बीमारी के चलते एक मरीज को सर्जरी ओपीडी, ओरल कैंसर के दो मरीजों व खून की कमी के चलते 15 मरीजों को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज के लिए रेफर किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ, फिजीसियन, दंत रोग विशेषज्ञ व अन्य चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा। कैंप में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की टीवी, कैंसर, ओरल हाइजीन, ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, खून की जांच की गई है। इसके अलावा कैंप में प्रदर्शनी के जरिए कन्या भ्रूण हत्या व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे मलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग, स्वच्छ भारत, पोषण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कैंप में ओरल कैंसर के 65 मरीजों, स्त्री रोग के 20 मरीजों, परिवार कल्याण के 72, चर्म रोग के 45, दंत चिकित्सा में 65 मरीजों, ब्लड प्रेशर के 109 व मधुमेह के 42 मरीजों की जांच की गई । इसके अलावा कैंप में प्रदर्शनी के जरिए कन्या भ्रूण हत्या व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे मलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग, स्वच्छ भारत, पोषण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, डॉ. अश्रुदीन, सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. लिजा जोशी के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओल्ड पंचकूला के चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें