ट्राईसिटी में सबसे मनमोहक यज्ञशाला पंचकूला में
- वेदों के हिसाब से किया गया निर्माण कार्य
- चार माह में बनकर तैयार हुई यज्ञशाला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-2 पंचकूला स्थित श्री राम मंदिर की यज्ञशाला 4 महीनों में बनकर तैयार हो गई है। यह ट्राईसिटी की पहली मनमोहक सुंदर यज्ञशाला है। जिसकी खासियत यह है कि यज्ञशाला को वैदिक शास्त्रों के हिसाब से बनाया गया है। श्रीराम मंदिर कमेटी के प्रधान पवन मित्तल के अनुसार यज्ञशाला का उद्घाटन निर्माण कार्य के लिए दान देने वाले ट्रस्टी से करवाया जाएगा। यज्ञशाला का बनाने के लिए लंबाई, चौड़ाई, एक-एक सेमी. वेदों शास्त्रों के हिसाब से लिया गया है। 13 फरवरी कोे सुबह 7:15 बजे पूजन प्रारंभ किया जाएगा। 14 फरवरी को सुबह सात बजे से 10 बजे तक अग्निवास व यज्ञारंभ, 15 फरवरी शुक्रवार सुबह 7 बजे से 12 बजे तक पूजन यज्ञ पूर्णाहुति आरती संपन्न होगी। जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।