सृजनोदय 2019 : विवेकानंद स्मृति समारोह में ट्राइसिटी के 304 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर में सृजनोदय 2019 : विवेकानंद स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल पीयूष पुंज ने बताया कि विद्यालय पिछले 17 वर्षों से स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को सृजनोदय के रूप में मनाता आ रहा है। समारोह का उद्देश्य बच्चों के भीतर प्रतिस्पर्धा बढ़ाना ही नहीं बल्कि उनके अंदर की क्षमताओं को निखारना भी है। सृजनोदय में ट्राइसिटी के विभिन्न विद्यालयों से 304 विद्यार्थियों ने ज्ञानोदय, श्लोकोच्चारण, आभासोदय, भावोदय, कलोदय, प्राणोदय प्रतियोगिताओं मेें भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए भारती शर्मा भामा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स पंचकूला व सहायक अध्यापकों के लिए रेणु ठाकुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि स्वामी गुरु कृपानंद, रामकृष्ण मिशन आश्रम चंडीगढ ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 12 फरवरी को डॉ. बीआर आंबेडकर सभागार में आयोजित होगा।