फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को नहीं खाने पडेंगे धक्के, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं
विज्ञापन

- जिले में बनाए गए सरल केंद्रों से हो रही लोगों की समस्याएं दूर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्थापित सरल केन्द्र में 335 सेवाएं एवं 230 अधिकांश सेवाओं का लाभ शुरू कर दिया गया है। इनमें विशेषकर सारथी तथा केन्द्र पर वाहन पंजीकरण से संबधित सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। इसके अलावा खाद्य एवं पूर्ति विभाग से संबंधित 24 सेवाओं का लाभ इस केन्द्र पर शुरू किया जा चुका है। सरल केन्द्र पर विवाह पंजीकरण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इस प्रकार नागरिकों को अलग-अलग विभागों में न जाना पड़े। इसलिए जिला स्तर पर एक ही सरल केन्द्र शुरू किया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि केन्द्र में सेवाओं के लिए 10 काउंटर के साथ-साथ नागरिकों के लिए बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें लाइन में न खड़े होना पड़े। यह केन्द्र मई 2018 में शुरू किया गया था। सारथी के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस बनाने, स्थायी लाइसेंस जारी करने, एनओसी आदि सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि सरल केन्द्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी तरह की सेवाएं जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही हैं। इन सेवाओं के शुरू हो जाने से लोगों में खुशी का आलम है। उन्हें निश्चित समय पर सेवाओं का लाभ मिल रहा है तथा उन्हें दूसरे विभागों में भी जाना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें