फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी कैंडीडेट्स का धरना चौथे दिन भी कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी उम्मीदवारों का धरना चौथे दिन भी कायम
विज्ञापन

पंचकूला विधायक के आश्वासन पर भी नहीं हुई ज्वाइनिंग
6 नवंबर को दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-पांच स्थित धरनास्थल पर मांगे पूरी न होने पर जेबीटी उम्मीदवारों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी कायम रहा। धरने पर बैठे उम्मीदवारों ने बताया कि सरकार ने 12731 जेबीटी में वेटिंग कैंडिडेट्स को बार-बार आश्वासन देने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी। 6 नवंबर को पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने यह कहकर धरना समाप्त करवाया था कि दीवाली के बाद आपकी नियुक्ति शुरू की जाएगी, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गई। मजबूरन हमें दोबारा धरना शुरू करना पड़ा और अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम जल्द ही आमरण अनशन शुरू कर सकते हैं। पात्र अध्यापक संघ के प्रधान राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नियुक्ति के लिए जल्द ही अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। सोमवार को धरने पर चन्द्र प्रकाश, बलजीत, सोमनाथ, सतीश, संदीप माजरिया, धर्मपाल, राजकुमार, सुनील, रामशरण मंजू, रेखा, सुमन सुखबीर, रीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें