फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने नहीं की कार्रवाई तो शुरू होगा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नहीं की कार्रवाई तो शुरू होगा धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्रत्येक दिन चार लोग बैठेंगे भूख हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के जिला अध्यक्ष बॉबी सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने नगर निगम में घोटाले करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो 12 फरवरी से व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा। धरने में हर रोज 4 प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि आठ चौकों के निर्माण में करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आने के बावजूद भी सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगी हुई है। सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके जो करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। उसकी रिकवरी की जाए। सरकार को एक साल के निर्माण में जो सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च दिखाए गए हैं उन सभी की उच्च स्तरीय जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें