फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे फार्मासिस्ट
विज्ञापन

पंचकूला। राज्य के सभी जिलों के सरकारी फार्मासिस्ट रविवार को मांगों को लेकर हेल्थ मिनिस्टर से मिलने अंबाला पहुंचेंगे। ऐसे में पंचकूला के करीब 50 से ज्यादा फार्मासिस्ट भी भाग लेंगे। पंचकूला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पुनीत गौतम ने बताया कि राज्य सरकार दूसरी पैरा मेडिकल कैटेगरी को कम वेतनमान पर रखा गया है और उसका सभी फार्मासिस्ट की ओर से विरोध किया जा रहा है। एसोसिएशन की उप प्रधान सीमा ने बताया कि अंबाला में स्टेट एसोसिएशन के प्रधान विनोद दलाल की अगुवाई में हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज को मागों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा फार्मासिस्टों के साथ हो रहे भेदभाव से अवगत करवाया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव शशिकांत ने बताया कि पूरे देश में डॉक्टर की कमी के चलते फार्मासिस्ट स्वास्थ्य संस्था के इंचार्ज समेत कई तरह की ड्यूटियां निभा रहे हैं। बावजूद इसके सरकार की ओर से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि सही नहीं है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगों पर विचार कर कार्रवाई करे। इस मौके पर एसोसिएशन की कैशियर स्नेह लता, योगेश शर्मा सहित कई फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें