फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत मर्डर केस में सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजीत मर्डर केस में सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर चले रहे रंजीत हत्या मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में हुई सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील पीके संधीर और सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा के कोर्ट में न पहुंचने के चलते कोर्ट की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तारीख लगाई है। बता दें कि रंजीत मर्डर केस में फाइनल बहस चल रही है। इस केस में कभी भी फैसला आ सकता है। जसबीर, सबदिल, अवतार और आरोपी कृष्ण लाल कोर्ट में पेश हुए। आरोपी कृष्णलाल पत्रकार रामचंद्र हत्या मामले में अंबाला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। आरोपी इंद्रसेन बीमारी के चलते कोर्ट में नहीं पेश नहीं हुआ। मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें