हरियाणा के 210 मास्टर एथलीट लेंगे नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा
जयपुर में 1 से 14 फरवरी तक चलेगी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा से 210 मास्टर एथलीट जयपुर में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में हिस्सा लेने गए हैं। चैंपियनशिप का आयोजन स्वाय मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 1 से 4 फरवरी तक किया जा रहा है। इनमें पंचकूला से 15 मास्टर्स एथलीट ने हिस्सा लिया है। इन मास्टर एथलीटों में करनल सीपी बिज 70 प्लस, बजीरचंद गोयल 70 प्लस, उषा शर्मा 80 प्लस, राम किशोर शर्मा 65 प्लस, सीमा शर्मा 45 प्लस, दयानंद 70 प्लस, सीमा रानी का 35 प्लस कैटेगरी में शामिल हैं। यह सभी एथलीट राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में विजेता रह चुके हैं। नेशनल में विजेता होने वाले एथलीट जुलाई में मलेशिया कोलंपुर में होने वाली इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बता दें कि चैंपियनशिप में 26 प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।