छात्रों ने एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ाने की कला सीखीं
पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी टाउनशिप पिजौंर में छात्रों की एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ाने केलिए एक कार्यशाला का आयोजनकिया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में ग्वालियर से आचार्य पवन उपस्थित रहे। आचार्य पवन ने वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित विधियां गैप थेरेपी, ब्रेन रिप्रोग्रामिंग व रिटेंशन थेरेपी आदि की जानकारी दी। आचार्य पवन ने छात्रों को बताया कि हम फिल्म, गाने, मैच व वीडियो गेम कई वर्षों तक इसलिए याद रख पाते हैं क्योंकि हम उन्हें देखने के बाद कई बार उसके बारे में सोचते हैं और उसे विजुलाइज करते हैं। इसी तरह यदि हम प्रश्नों को भी विजुलाइज करें तो वो भी काफी समय तक याद बने रहेंगे। आचार्य ने पढ़ाई को आसान करने के लिए छात्रों को ब्रेन डायरी बनाने की कला भी सिखाई। प्राचार्य पीयूष पुंज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से हम सभी अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को भली भांति उभार सकते हैं ।