रोजगार कार्यालय में छात्रों की हुई काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्राओं के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को रोजगार हासिल करने की जानकारी दी गई। न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 के आयोजित काउंसिलिंग कार्यक्रम में ऐपटेक लर्निंग की डायरेक्टर दिव्या कालिया और ट्रेनर शालू की ओर से एविएशन में करियर बनाने के बारे में जानकारी दी गई। जिला रोजगार अधिकारी शालिनी ने बताया कि उनका विभाग कोशिश में है कि प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें। साथ ही स्कूली छात्रों को अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आगामी दिनों में शहर के निजी स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे। स्कूल प्रिंसिपल शारदा गुप्ता एवं प्रबंधक कुसुम गुप्ता ने रोजगार अधिकारी शालिनी का आभार व्यक्त किया।