फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जिले के 60 युवा लेंगे प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन


- राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
- सेक्टर-एक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॉलेज में होगी प्रतियोगिता

अमर उजाला ब्यूरोे
पंचकूला। भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। जिसके तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-एक पंचकूला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के 60 के करीब युवा भाग लेंगे। जिनमें चयनित प्रत्येक जिले के 3-3 युवा 6 फरवरी को राज्य स्तरीय युवा संसद महोत्सव में भाग लेंगे। इसके लिए 17 से 19 जनवरी तक सेक्टर-एक कॉलेज में ही स्क्रीनिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें 18 से 25 वर्ष की आयु का कोई भी युवा भाग ले सकता है। यह जरूरी नहीं है कि वह केवल विद्यार्थी ही हो। राज्य स्तर के कार्यक्रम जिसका आयोजन भी सेक्टर-एक के कॉलेज में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर हो रही प्रतियोगिता में पहले स्थान के विजेता को दो लाख, दूसरे स्थान वाले को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान वाले को एक लाख रुपये की इनाम राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें