फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतन्त्र की दिवस तैयारियां जोरों पर-जगदीप ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर: एडीसी
विज्ञापन


- परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू
- 24 जनवरी को फुल ड्रेस में होगी फाइनल रिहर्सल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा की अध्यक्षता में सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सांस्कृतिक रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसके अलावा परेड की टुकड़ियों ने भी पूर्वाभ्यास किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली टीमों का अवलोकन किया और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का बेहतर प्रदर्शन करें, जिसमें देशभक्ति से भरे गीतों के साथ-साथ हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी संस्कृति का भी समावेश हो। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करते समय सभी कलाकार का सुर लय एवं ताल का विशेष ध्यान रखें। परेड ग्राउंड में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-आठ, डीसी मॉडल स्कूल, सेक्टर-7, शिशु निकेतन स्कूल, जैनेन्द्रा पब्लिक स्कूल, गुरुकुल सेक्टर-20, होली चाईल्ड स्कूल, भवन विद्यालय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-15 की टीमों ने ग्रुप सांग, एक्शन सांग, हरियाणवी सांग, राजस्थानी व भंगडे़ पर सांस्कृतिक पूर्वाभ्यास किया। रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने डबल व पीटी शो का भी अभ्यास किया। इसके साथ ही पुलिस, एनसीसी टुकड़ियों ने भी रिहर्सल की। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को की जाएगी। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें