फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. छोटू राम जाट भवन में रोजगार मेले का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. छोटूराम जाट भवन में आज रोजगार मेला
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-छह स्थित चौ. छोटूराम जाट भवन में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन पं. हरिप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा। रोजगार मेले में पंचकूला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार युवा रोजगार के लिए फार्म अप्लाई कर सकेंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बताया कि पं. हरिप्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में अलग-अलग फील्ड से जुड़ीं 20 नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। युवाओं को बेहतर रोजगार मिले इसके लिए एक युवा तीन से अधिक कंपनियों में फार्म अप्लाई कर सकता है। सुधा भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले इस मेले का आयोजन सेकटर-19 स्थित राजकीय महाविद्यालय में रखा गया था, लेकिन कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग न मिलने के कारण मेले का आयोजन दूसरी जगह करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें