फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 महिला प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित: मुकुल कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
49 महिला प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित: मुकुल कुमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला कल्याण विभाग द्वारा जिले के अंतर्गत आने वाले रिहोड व हरीपुर गांव में गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन सिलाई सेंटरों पर प्रशिक्षण ले रही 49 लड़कियों को उपायुक्त मुकुल कुमार ने सिलाई मशीनें वितरित की। जिला सचिवालय स्थित कार्यालय मेें सिलाई मशीन वितरित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा हर वर्ष बीपीएल महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति भी दी जाती है ताकि गरीब महिलाएं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर आजीविका कमाने के लायक हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे 60 प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 1500 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। जिला में चल रहे रिहोड़ केन्द्र में 25 तथा हरीपुर में 24 महिलाओं को एक साल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो मार्च में पूरा हो जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने से पहले ही इन महिलाओं को उच्च क्वालिटी की आटोमेटिक सिलाई मशीनें वितरित की गई है तथा 600 रुपये प्रति प्रशिक्षणार्थी को हर माह छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है। इसके अलावा 300 रुपये की राशि का रॉ मैटीरियल प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान हर माह मुहैया करवाया जाता है। इस प्रकार दिसंबर माह तक 66 लाख एक हजार 332 रुपये की राशि छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें