फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 1 कॉलेज में रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
5 दिवसीय शिविर में युवाओं को दिया जाएगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
विज्ञापन

- सेक्टर-एक कॉलेज में रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला रेडक्रॉस शाखा पंचकूला द्वारा भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा और राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-एक पंचकूला में सोमवार को पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने प्रतिभागियों से शिविर में बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता दिखाने के लिए कहा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि इस शिविर में सात महाविद्यालयों के 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों को इस शिविर के दौरान प्राथमिक सहायता, गृह परिचर्या, महिला सशक्तिकरण, संक्रमित रोगों से बचाव, हेपेटाइटस बी, सी, एचआईवी एड्स, स्वास्थ्य धन, मोबाइल का प्रयोग व दुरुपयोग, ट्रैफिक रुल्स, रक्तदान, अंगदान, संतुलित आहार व रेडक्रॉस की गतिविधियों के प्रति जानकारी दी जाएगी। सोमवार को शिविर के पहले दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी व प्राथमिक सहायता एवं प्रवक्ता नीलम कौशिक द्वारा प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण के साथ-साथ बुजुर्गों की सेवा पर विचार सांझे किये गए। इसके अलावा पीयूष जैन द्वारा जीवन मे लक्ष्य का निर्धारण कैसे करें व दवाइयों का प्रयोग कैसे करें विषय की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को रैडक्रॉस के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर रेडक्रास सचिव अनिल जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें