मंदिर में खेलने गए बच्चे को कुत्ते ने काटा
पिंजौर। विश्वकर्मा कालोनी में एक कुत्ते ने 11 वर्षीय युवक को काट कर घायल कर दिया। घायल बच्चा छठी कक्षा का छात्र है और पिंजौर के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। नगर निगम जोन पिंजौर की विश्वकर्मा कालोनी निवासी महिला मीरा ने बताया कि उसका बेटा शुक्रवार को गली में खेल रहा था। खेलने के दौरान वह पास में ही स्थित मंदिर में चला गया और वहां मंदिर में मौजूद कुत्ते ने उसके बेटे पर हमला कर दिया और उसे काट खाया। मीरा ने बताया कि किसी तरह उसके बेटे ने दौड़ कर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि घायल अवस्था में उसे कालका के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।