एक दिन की हड़ताल के बाद खुले बैंक शहरवासियों को मिली राहत
पंचकूला। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन जहां शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन शहर के बैंक खुलने से शहरवासियोें को राहत मिली। मंगलवार अपने काम पूरे करने के लिए बैंकों में लोगों को धक्के खाने पड़े। वहीं, बुधवार को सरकारी बैंक खुलने के कारण लोगों ने अपने रुके हुए काम पूरे किए। जिसमें बैंक प्रबंधक भी जनता को सहयोग करते नजर आए। बता दें मंगलवार को शहर के सभी प्राइवेट बैंक खुले थे। लेकिन सरकारी बैंक बंद जिस कारण सरकारी बैंक खाता धारकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।