पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा टिप्पर, ट्रैफिक बाधित
पिंजौर। पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर के मुख्य गेट के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस घटना में टिप्पर चालक को मामूली चोटें आईं लेकिन इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिप्पर पलटने से करीब आधे घंटे तक पंचकूला की ओर जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस, ट्रैफिक एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचकूला की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। ट्रैफिक के रोकने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को रोड से हटा कर ट्रैफिक को सुचारु किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टिप्पर में मिट्टी भरी हुई थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।