65 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य पूरा
पंचकूला। मत्स्य विभाग की ओर से 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में 65 मीट्रिक टन मछली उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके तहत गत मास तक विभाग की ओर से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से मत्स्य विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिये मछली पालन में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। विभाग की ओर से इन योजनाओं पर अनुदान राशि मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नील क्रांति को बढ़ावा देने के लिये मत्स्य विभाग से संपर्क करें तथा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाते हुए इस व्यवसाय को अपनाएं।