फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी में रोडीज के ऑडिशन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी में रोडीज के ऑडिशन आज
विज्ञापन

मंगलवार शाम से ही जुटना शुरू हुए प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। युवाओं में सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए आपको दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने शहर पंचकूला में स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ही बुधवार को रोडीज के ऑडिशन दे सकते हैं। ऑडिशन के लिए मंगलवार शाम से ऑडिटोरियम के बाहर सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंच चुके थे। शो में भाग लेने के लिए प्रतिभागी खुद को साबित करेंगे। जिसके लिए उन्हें खतरनाक ऑडिशन से गुजरना होगा। ऑडिशन अभिनेत्री नेहा धूपिया, रणविजय, रैपर रफ्तार, एक्स इंडिया हॉकी कैप्टन संदीप सिंह, प्रिंस नरूला और निखिल की ओर से लिए जाएंगे। ऑडिशन सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होंगे। 18 वर्ष से अधिक के युवक युवतियां ही ऑडिशन दे पाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल भी रोडीज के ऑडिशन पंचकूला इंद्रधनुष ऑडीटोरियम में हुए थे। ऑडिशन के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से युवा पंचकूला पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें