एहसान तेरा होगा मुझ पर गीत पर झूमे दर्शक
कालका। म्यूजिक लवर्स क्लब की ओर से एक निजी रेस्तरां में ‘एक सुरमई शाम-6’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि सुभाष गोयल, प्रवीन हुड्डा, प्यारेलाल चौधरी व विपिन बोगरा व क्लब के सभी सदस्यों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती वंदना द्वारा की गई। कलाकार सहज कपूर ने ‘तुझसे मिल के दिल का क्या हाल, दलजीत मेहरा ने आ लग जा गले दिलरूबा, नंद किशोर ने पर्दा है पर्दा, दीपक आहुजा ने छलकाये जाम, हरजीत सिंह ने आज की रात मेरे दिल की सलामी लेते, कमलकिशोर ने बड़ी दूर से आये हैं, कमल जोशी ने ये चांद सा रोशन चेहरा, अमित मेहरा ने तुमने मुझे देखा, अनिल भल्ला ने एहसान तेरा होगा मुझ पर गाकर’ सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में रोटरी पिंजौर हिल्स का भी भरपूर योगदान रहा। रोटरी पिंजौर हिल्स को अध्यक्ष मुनीश उप्पल ने कलाकारों एवं मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तबले पर रजनीश धीमान, की-बोर्ड पर राजिन्द्र, ढोलक पर धर्मपाल एवं सेक्सोफोन पर सुशील चौहान ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के चेयरमैन विपिन बोगरा ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।