फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धियक आज करेंगे चौ ब्रिज का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक आज करेंगे चौ ब्रिज का उद्घाटन
विज्ञापन

पंचकूला। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता रविवार को सुबह 11 बजे सांसद रत्नलाल कटारिया की उपस्थिति में सेक्टर 22 व 23 में नवनिर्मित नाडा चौ पर बने ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया गया है। इस ब्रिज को 361 लाख की राशि से निर्मित किया गया है। इस ब्रिज का निर्माण कार्य एक फरवरी 2016 को शुरू हुआ था, जो 31 दिसंबर 2018 को पूरा हो गया। इस ब्रिज की लंबाई 65.25 मीटर (214 फ़ीट) है। जबकि चौड़ाई 11.50 मीटर है। सड़क की लंबाई 600 मीटर है और चौड़ाई 10.50 मीटर है। इस पुल के बनने से नाडा गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर बरसात के मौसम में वहां के लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले बरसात के मौसम में चौ के ओवरफ्लो होने के कारण नाडा के लोगों का पंचकूला से सम्पर्क टूट जाता था, जिसका खामियाजा इस गांव के लोगों को भुगतना पड़ता था। लेकिन इस ब्रिज के बनने से यहां के निवासियों को काफी राहत जरूर मिलेगी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें