फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपनी फसलों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करवाएं: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपनी फसलों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करवाएं: उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सरकार की ओर से ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’, ई-खरीद पोर्टल की शुरूआत की गई है, जिसमें किसानों द्वारा रबी 2018-19 में बोई फसलों की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसान अगर स्वयं इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन स्वयं करवाता है तो उसको 10 रुपए प्रति एकड़ या अधिकतम 20 रुपए उसके खाते में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल 25 दिसंबर से शुरू किया जा चुका है। किसान अधिक जानकारी व मार्गदर्शन के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2060 पर कॉल कर सकते है। उपायुक्त ने बताया कि आफ लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, पंचायत विभाग व मछली पालन व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की ड्यूटी गांव स्तर पर लगाई गई है। इस कार्य में सक्षम युवाआें का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा काश्त की गई फसल की सूचना जैसे गेहूं, जो, सरसों, इत्यादि एक फार्म में भरी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को इस सूचना के लिए आधार नंबर, बैंक खाते इत्यादि की सूचना गांव स्तर पर लगाए गए अधिकारियों को उपलब्ध करवानी होगी। इसके पश्चात इस सूचना को मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज करना होगा। अगर कोई कॉमन सर्विस सेंटर इस सूचना को दर्ज करता है तो उसको 10 रुपये प्रति रजिस्ट्रेशन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें