साईं मंदिर बरवाला में लगा रक्तदान शिविर
बरवाला। देव कॉलोनी में स्थित साईं मन्दिर में आज रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया गया। साईं सेवा ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम दास शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से साईं सेवा ट्रस्ट बरवाला के सहयोग से साईं मंदिर बरवाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में पंचकूला के सेक्टर-छह नागरिक हॉस्पीटल के डॉक्टरों की टीम ने 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं को बैच लगाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मंदिर में नतमस्तक होकर अपने परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगी और साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव अनिल जोशी, ट्रस्ट के सदस्य राजेश शर्मा, नवीन, असिन्द्र कुमार, विजय, विरेंद्र शर्मा, बालकिशन, रमेश चंद, अर्जुन सिंह, चरण सिंह, राम सिंह, संजू वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु व रक्तदाता उपस्थित रहे।