फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के चुनावों में रिकार्ड तोड़ उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
42 से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन

मोरनी। दी मोरनी सहकारी पैक्स प्रबंधक कमेटी के पांच वर्षीय चुनावों की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इलाके से इस बार पहले से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चुनावों में ताल ठोकी है। नामांकन के निर्धारित एक ही दिन में 42 से ज्यादा भाजपा, इनेलो, कांग्रेस, और जजेपी पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन कर चुनावों को रोचक बना दिया है। हालांकि नॉमिनेशन वापिस लेने के लिए चार जनवरी निर्धारित की गई है उसके बाद ही चुनावों में बचे उम्मीदवारों की संख्या का असली पता लग पाएगा। लेकिन रिकार्ड तोड़ नॉमिनेशन से साफतौर पर पता लगता है कि इस बार इलाके के लोगों में पैक्स के चुनावों को लेकर पूरा उत्साह है, जिसने चुनावों में होने वाली सर्वसम्मति की आशंकाओं को विराम लगा दिया है। जानकारी देते हुए बता दें कि मोरनी पैक्स प्रबंधन के सदस्यों की संख्या दस है जिसमें से दो सीटें महिलाओं व एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, और बाकि की सीटों पर ओपन नामांकन कर मुकाबला लड़ा जा सकता है। चुनाव में जीतने वाले सभी दस उम्मीदवारों के बीच से एक सदस्य को पैक्स प्रबंधन का चेयरमैन नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें