विक्रांत और गीतिका मरवाहा के भजनों पर झूमें श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नव वर्ष की पहली शाम को सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के पीछे साईं संध्या का आयोजन किया गया। इसमें दो लाख से ज्यादा शहर के लोगों ने शिरकत की। साईं संध्या के दौरान पंडाल में 21 तरह के दरबार सजाए गए। शिरड़ी से बायजा मां के परिवार ने शिरकत की। भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए शिरड़ी साईं सेवा समाज पंचकूला की ओर से 50 से 60 कमांडों और प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग दिया गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई। साईं संध्या के दौरान बॉलीवुड गायक विक्रांत मरवाहा और गीतिका मरवाहा ने भजन गायन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था उत्तर भारत के मशहूर केर्ट्स के द्वारा की गई।