फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद 4.2 इंच लेकिन हौंसले बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज शर्मा बने क्रिकेट लीग के मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


- पंजाबी गानों के मशहूर वीडियो डायरेक्टर भी है मनोज शर्मा
- बीट बलजीत और गैरी संधू के साथ कर चुके हैं काम

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिनमें आसमान छूने की इच्छा होती है वह जमीन की गहराई नहीं देखते। इस बात को सच कर दिखाया है सेक्टर-19 निवासी मनोज शर्मा ने। वे कद में भले ही 4 फुट 2 इंच के हैं, लेकिन उन्होंने क्रिकेटर व डायरेक्टर की भूमिका में वह कर दिखाया। जो लंबे कद के व्यक्ति नहीं कर सकते हैं। मनोज शर्मा ने रविवार को सेक्टर-16 स्थित सेंट जेवियर स्कूल में खेले गए पंचकूला समाचार पत्र वितरक क्रिकेट लीग में मैन ऑफ द सीरिज का खिताब हासिल किया। जिसमें पंचकूला की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। लीग के विजेता जीरकपुर की वितरक टीम रही और उपविजेता का खिताब पंचकूला सेक्टर-20 की वितरक टीम को मिला। मनोज ने चार ओवर्स में चार विकेट झटके और विपक्षी टीम के खिलाफ 42 रन बनाए। मनोज ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था, लेकिन छोटा कद होने के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। फिलहाल उनकी जीरकपुर वीआईपी रोड पर एमजे प्रोडक्शन के नाम से प्रोडक्शन हाउस है। मनोज बीट बलजीत और गैरी संधू के साथ काम कर चुके हैं और फिलहाल उनकी किसी फिल्म में बतौर डायरेक्टर काम करने की इच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें