फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवी ईओ के छुट्टी पर जाते ही सब्जी विक्रेताओं का फिर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी वालों ने फिर किया कब्जा
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-9 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब एक बार फिर से कब्जे हो गए हैं। एटीएम के बाहर भी फड़ियां लग गई है। खाने-पीने का सामान बेचने वाले कब्जे करके हजारों रुपये की कमाई कर रहे हैं। वैसे तो पंचकूला का रखरखाव नगर निगम कर रहा है, लेकिन इससे पहले हुडा करता था, जो अब सारा शहर नगर निगम को हैंडओवर कर चुका है, मगर शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज तक पूरी नहीं कर पाया। वर्षों से शहर की मार्केट के बरामदे व पार्किंग का अतिक्रमण किए हुए हैं। घरों के बाहर गैर कानूनी बाड़ लगी हुई है और पैदल चलने वाले रास्तों पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा कर असुविधाएं पैदा कर रखीं है। उसके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि सेक्टर-7, 8, 9, 10, 15 में कई फड़ियों वालों ने कब्जे कर लिए हैं। कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही अतिक्रमण को हटाना चाह रहे हैं। शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण का काम कर रहे हैं। कानून की पूरी तरह से धज्जियां उड़ रही हैं। वेलफेयर के सदस्यों ने शहर में दिन-प्रतिदिन हो रहे अतिक्रमणों के कारण आने वाली मुश्किलों पर चिंता जताई है और सरकार से आग्रह भी किया है कि शहरभर में हो रहे अतिक्रमणों पर तुरंत अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें