बीजेपी ने पिंजौर में करवाया त्रिदेव सम्मेलन
- त्रिदेव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। बीजेपी सरकार में सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम करने वाले बूथ पालक, बीएलए 2 और बूथ अध्यक्ष से उनका फीडबैक लेने, आगे की योजनाओं के क्रियान्यवन और आगामी चुनावों के मद्देनजर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। त्रिदेव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार और योजनाओं की जन जन तक पहुंचाने में बूथ पालक, बीएलए2 और बूथ अध्यक्ष की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र के 213 बूथ अध्यक्षों ने सम्मिलित होकर अपने अपने बूथ की रिपोर्ट दी। बराला ने बताया कि सम्मेलन में बूथ पालक, बीएलए 2 और बूथ अध्यक्षों को आने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बीजेपी अपने करवाए विकास कार्यों के बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जनता बीजेपी की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों को मानती है जिसके चलते कुछ दिनों पहले निगम चुनावों में बीजेपी ने रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज की। बीजेपी सरकार ने विकास के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन लाकर लोगों को पारदर्शी प्रशासन दिया है। मौके पर विशेष रूप से विधायक लतिका शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ बीजेपी नेता श्यामलाल बंसल, टेक्निकल एडवाइजर पीडब्ल्यूडी विशाल सेठ, बंतों कटारिया, जिलाउपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान, इंद्र कुमार, हरीश मोगा, कार्यक्रम संयोजक विरेन्द्र राणा आदि मौजूद रहे।