पंचकूला की पांच टीमों ने लिया भाग
पंचकूला। समाचार पत्र विक्रेता संघ पंचकूला की ओर से सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16 में पंचकूला वितरक क्रिकेट लीग का आयोजन सफलतापूर्वक व सौहार्दपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। जिसमें पंचकूला की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। लीग के विजेता जीरकपुर की वितरक टीम रही और उपविजेता का खिताब सेंटर 20 की वितरक टीम को मिला। मैन ऑफ द मैच का खिताब रमन शर्मा, मैन ऑफ द सीरीज मनोज शर्मा, बेस्ट बॉलर का खिताब शैंकी के नाम रहा। इस मौके पर कंचना रिटर्न क्रिकेट टीम के आयोजक, पंचकूला वितरक संघ के प्रधान अश्विनी कुमार, उपप्रधान धर्मपाल शर्मा, महासचिव राजीव चौहान, सचिव सुखबीर सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार मौजूद रहे।