फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के लिए एसएसआर कमेटी ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के लिए एसएसआर कमेटी ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन


- चेकिंग के दौरान बस चालकों को दिए कई निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार के निर्देश पर शनिवार को स्कूल सेफ्टी रेवुलेशन कमेटी (एसएसआरसी) के सदस्यों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-1 स्थित जनेन्द्रा पब्लिक स्कूल व सेक्टर-11 चमन लाल डीएवी स्कूल की बसों को चेक किया। अभियान के तहत बसों में सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपकरण और मानक सही पाए गए। टीम ने बस चालकों को पूर्ण दस्तावेज, सुरक्षा उपकरणों व प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ-साथ सर्दी के मौसम में धुुंध पड़ने पर बसों को धीमी गति पर चलाने के बारे में भी जागरूक किया गया। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ बसों पर रिफ्लेक्टर लगाने की दिशा में भी निर्देश दिए गए। कमेटी के चेयरमैन उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज सेतिया को नियुक्त किया गया है। जो समय-समय पर कमेटी द्वारा की गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करेंगे। कमेटी में रायपुररानी के तहसीलदार पुष्यदीप शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, पिंजौर अजीत सिंह चुघ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 के अंग्रेजी के प्रवक्ता सुभाष शर्मा, न्यू इंडिया स्कूल के निदेशक कुसुम कुमार गुप्ता, समाज सेवी व जिला सड़क सुरक्षा संगठन के प्रधान सुभाष कपूर व सेंट टेरेसा की प्राचार्या व पीटीए भारत भूषण बंसल शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें