किसानों को जल्द मिलेंगे नए ट्यूबवेल कनेक्शन
बरवाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। एक जनवरी, 2014 से 31 दिसंबर, 2018 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, उनको जल्द की नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। भाजपा के किसान मोर्चा मंडल बरवाला प्रधान जसवीर राणा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों की इस समस्या को समझते हुए अपनी किसान विकास नीति का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद आवेदकों को जल्द की डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विनोद सैनी, बरवाला किसान मंडल प्रधान रामसिंह नयागांव, उप प्रधान बलदेव राणा, भूपेश बंसल, राजबीर बतौड़, रामपाल, राजीव राठौर सहित आसपास के गांवों के सभी किसानों ने लड्डु बांटकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।