फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जनवरी को सिटी रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जनवरी को सिटी रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन

सेक्टर-एक के सरकारी कॉलेज में लगेगा जॉब फेयर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकुला। प. हरिप्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19 जनवरी को पंचकूला सेक्टर-एक में स्थित सरकारी कॉलेज में जॉब फेयर का आयोजन होगा। जॉब फेयर की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा भारद्वाज द्वारा की जाएगी। जॉब फेयर में देश की 10 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि जॉब फेयर में पंचकूला शहर व आसपास के गांवों से जुड़े बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जॉब फेयर का लाभ ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं तक पहुंचे इसके लिए उनकी टीम विधानसभा के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। जॉब फेयर टीम के कोआर्डिनेटर समर्थ भारद्वाज ने बताया कि जॉब फेयर के लिए उनकी पूरी टीम विधानसभा के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर बेरोजगार युवाओं की लिस्ट तैयार करेगी। इसके लिए शनिवार को एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। अभियान के पहले दिन गांव दबकौरी, रत्तेवाली, भानू, श्यामटू व खटौला गांव के युवाओं की लिस्ट तैयार की जाएगी। अभियान के तहत बेरोजगार युवाओं को इस रोजगार मेले के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें