फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के अध्यक्ष व उसके भतीजे पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के अध्यक्ष और भतीजे पर मामला दर्ज
विज्ञापन

सरदूलगढ़। सरदूलगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष जतिंद्र जैन बोबी व उसके भतीजे मोनिक जैन के खिलाफ पुलिस ने ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज किया है।
थाना मुखी संदीप सिंह ने बताया कि मानसा रोड पर ट्रैफिक में तैनात सहायक थानेदार करनैल सिंह व उसकी पार्टी चेकिंग कर रही थी। वहां से गुजरने वाले मोनिक जैन को चेकिंग के लिए रोका गया। उसने मौके पर ड्यूटी पर मौजूद मुलाजिमों को भला बुरा बोला। वहीं वहां उसने अपने चाचा जतिंद्र जैन बोबी को बुला लिया और वह भी भला बुरा बोलने लगे। इस दौरान थाना सरदूलगढ़ में नगर पंचायत के अध्यक्ष जतिंद्र जैन बोबी व उसके भतीजे मोनिक जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोनिक जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष जतिंद्र जैन बोबी नम़ुकदमे को झूठा बताते हुए कहा कि पुलिस की ओर से दर्ज किया गया मुकदमा सच्चाई से कोसो दूर है। नगर पंचायत का अध्यक्ष होने के कारण उन्हें शिरोमणि अकाली दल के साथ तोड़ने के लिए हलके के कांग्रेसी नेता उनपर झूठे पर्चे दर्ज करवाकर उन्हें तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें