सतलुज दरिया से मिला शव
नंगल। पुलिस ने नंगल डैम के पीछे सतलुज दरिया से एक अज्ञात शव बरामद किया है। एएसआई बलबीर कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी की नंगल डैम के पीछे सतलुज दरिया में किसी युवक का शव पानी में पड़ा है। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नीले रंग की जीन्स और रंग-बिरंगी कोटी पहने युवक के शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक सुरक्षित मोर्चरी में रखा जाएगा। पहचान न हुई तो अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।