फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर भारत-पाक युद्ध के शहीद जवानों के परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर भारत-पाक युद्ध के शहीदों के परिवार सम्मानित
विज्ञापन

फाजिल्का। डीसी मनप्रीत सिंह छत्तवाल ने बॉर्डर रोड पर आसफवाला में स्थित शहीदी स्मारक पर भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि शहीद हमारे देश और कौम का सरमाया होते हैं। यहां शहीदी स्मारक में कराए वार्षिक यादगारी समागम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों द्वारा दीं गई कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पहल मेजर जनरल श्री पीएस सिद्धू, बीएसएफ के डीआईजी टिक्का राम मीना, 169 बटालियन के कमांडर श्री पीके पंकज, 96 बटालियन के कमांडर नरेश कुमार, 181 बटालियन के कमांडर मयंक दिवेदी, 118 बटालियन के कमांडर रणबीर सिंह, 181 बटालियन के डिप्टी कमांडर श्री सतीश दईआं के अलावा आसफ वाला शहीदी स्मारक कमेटी के प्रधान संदीप गिल्होत्रा, उमा शर्मा के अलावा 1971 की भारत -पाक युद्ध दौरान शहीद हुए जवान के पारिवारिक मेंबरों ने यहां बनी सामूहिक शहीदी यादगार पर शहीद जवानों को नतमस्तक होकर श्रद्धा के फूल भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें