बैंक सुरक्षा गार्ड ने खुद गोली मार कर की आत्महत्या
अबोहर। पुरानी कोर्ट रोड पर स्थित एसबीआई बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव बैंक के ऊपर की छत पर शौचालय से मिला घटना की सूचना मिलते थी एसपी जसविंद्र सिंह, डीएसपी वैभव सहगल, नगर थाना प्रभारी लवमीत कौर मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। बैंक के चीफ मैनेजर अभिषेक छाबड़ा ने बताया कि बंता सिंह उनके बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड सेवाएं दे रहे थे। सोमवार सुबह 11 बजे वह बैंक के ऊपरी छत पर बने शौचालय में गया और एक दम से गोली आवाज आई। जब वह और कर्मचारी भाग कर बाथरूम के निकट पहुंचे तो बंता सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नगर थाना प्रभारी लवमीत कौर ने बताया कि अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका, कि गोली कैसे चली। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।