सांसद मान ने मजदूर से रखवाया नींव पत्थर
बरनाला। आम आदमी पाटी के प्रदेश प्रधान सांसद भगवंत मान ने कस्बा भदौड़ के वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला सूएवाला में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का नींव पत्थर एक मजदूर से रखवाया। करीब एक वर्ष पहले सांसद मान ने उक्त प्रोजेक्ट के लिए अपने कोटे में से 3 लाख रुपये की ग्रांट भेजी थी। ग्रांट नगर काउंसिर के खाते में ही पड़ी थी और कुछ कारणों के कारण काम लटक रहा था। सांसद मान ने बताया कि एमपी कोटे में से भदौड़ की सीवरेज की सफाई के लिए सुपर सकिंग मशीन व मोहल्ला ढींढसा के पार्क के लिए इंटरलाक टाइलों का फर्श व जिम भी जल्द ही लोकार्पण करेंगे। इस अवसर काउंसिल प्रधान नाहर सिंह औलख, पार्षद अशोक वर्मा, पार्षद वकील सिंह, रेशम जंगियाना, हरप्रीत सिंह, नछत्तर सिंह धालीवाल, हेम राज शर्मा, हरमीत सिंह ढिल्लों मौजूद थे।