‘पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे’
बरनाला। सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विजय भास्कर शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को डीसी धर्मपाल गुप्ता ने झंडी देकर रावान दिया। रैली के दौरान बच्चे संदेश दे रहे थे कि पराली नही जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगेे। रैली में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़बर, संत अतर सिंह पालीटेक्निक कॉलेज बड़बर व युवक सेवाओं क्लब के रेड रिबन व एनएसएस इकाइयों के 500 के करीब वालंटियरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पालीटेक्निक कॉलेज बड़बर के प्रिंसिपल रविंदरसिंह, तरसेम लाल, प्रीतम सिंह, प्रदीप चीमा मौजूद थे।