महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म
बरनाला। महिला ने बस में ही एक लड़के को जन्म दिया। फरीदकोट से चली दशमेश ट्रांसपोर्ट की बस में कोटकपूरा से एक महिला बरनाला जाने के लिए चढ़ी। बठिंडा के कस्बा भगता के पास महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर चालक कर्मजीत सिंह ने हमीरगढ़ स्टैंड पर बस खड़ी कर दी। महिला सवारियों ने महिला का प्रसव कराया। महिला ने लड़के को जन्म दिया। उसके बाद उसे बस से कस्बा भदौड लाया गया, जहां परिवार उसे सिविल अस्पताल बरनाला ले गया। बस के कंडक्टर गुरप्रीत सिंह मोड़ व चालक कर्मजीत सिंह ने कहा कि इंसानियत के तौर पर उन्होंने अपना फर्ज पूरा किया है। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. जसवीर औलख ने बताया कि जच्चा-बच्चा सकुशल हैं।