नंगल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नंगल। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर बुधवार को पनबस व जल सप्लाई कर्मियों ने रोष प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। जल सप्लाई यूनियन के अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार व पनबस यूनियन के अध्यक्ष राम दयाल ने सर्व शिक्षा अभियान व रस्मा शिक्षकों के वेतन से 65 से 70 प्रतिशत तक की गई कटौती की निंदा करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को पूरा न किया तो मजबूरन उन्हें संघर्ष और तेज करना पड़ेगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह, नरेश कुमार, रदीप कुमार, गुरप्रीत सिंह,भु पिंद्र सिंह लाडी, सतानाम सिंह, संजीव राणा, शंकरदास हाजिर थे।