कर्जदार किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बरनाल। गांव पक्खोकलां के किसान गोबिंद सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसान के पास सिर्फ चार एकड़ जमीन थी, जो गिरवी थी। साथ ही से 10 लाख का कर्ज था। कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। इससे किसान गोबिंद सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। थाना रूड़ेके कलां के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पत्नी सर्वजीत कौर के बयानों पर 174 की करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।