बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को द्रोणाचर्य अवार्ड से नवाजा
बरनाला। वाइएस ग्रुप व लायंस क्लब बरनाला सुप्रीम के सांझे प्रयास से सदका वाईएस स्कूल हंडिआया में हर विषय व हर वर्ग के अध्यापकों को उनके काम के आधार पर राष्ट्र स्तरीय द्रोणचार्य अवार्ड देने के लिए समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य मेहमान ह्यूमन राइट्स कमीशन हरियाणा के सदस्य जस्टिस केसी पुरी, वाइएस ग्रुप के प्रमुख प्रोफेसर दर्शन कुमार, एडवोकेट पीसी सिंगला, लायंस क्लब के गवर्नर केएस सोहल, एसडी सभा के महासचिव शिवदर्शन कुमार शर्मा ने सांझे तौर पर भगवान गणेश की अर्चना व ज्योति प्रचंड करके समारोह की शुरुआत की। इस दौरान विज्ञान टेक्नोलॉजी, हिसाब, सोशल विज्ञान, प्राइमरी अध्यापकों, खेल के अलावा शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान डालने वाली अहम सख्शियतों व जरूरतमंद विद्यार्थियों की सेवा करने वाले अध्यापकों को 13 विभिन्न ग्रुपों के 84 अध्यापकों जो कि कानपुर, दिल्ली, रुड़की, बनारस, सोहला, चंडीगढ़, कैथल, बरनाला आदि से आए थे, को द्रोणाचर्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान प्रोफेसर दर्शन कुमार ने द्रोणाचर्य अवार्ड की स्थापना संबंधी जानकारी दी व हर वर्ष करवाने का निश्चय लिया। अवार्ड देने से दूसरे अध्यापकों का भी मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक प्रो. दर्शन कुमार ने विद्यार्थियों को कहा थ्योरी की पढ़ाई की बजाय प्रेक्टिकल पर ज्यादा जोर देना चाहिए तो विद्यार्थी जिंदगी में सफल हो सकता है। इस अवसर पर प्रोफेसर बी ग्रोवर, रिटायर्ड प्रिंसिपल केसी मित्तल, ऊषा चौधरी, शिवदर्शन कुमार शर्मा, मास्टर चरणदास गोयल, संतोष चड्ढा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। विज्ञान, हिसाब व सोशल विज्ञान के क्षेत्र के लिए पुनीत गर्ग, जितेंद्र जीत सिंह, विनोद शर्मा, सुखमनी कौर, सिंपी खोटा, मैडम कोमल सिंह, राकेश कुमार, सीमा बांसल, पायल शर्मा, संजीव कुमार, जितेंद्र पाल, सीमा गोयल, पूजा वर्मा, श्वेता, रुचिका, अंजना मित्तल, विवेक कुमार, जितेंदर सिंह, सुनीता, कमलेश शर्मा, शारदा शर्मा, मोहम्मद रफीक, टेक्नोलॉजी के लिए रुपिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, महेश सिंगला, जितेंदर जोशी, महेंद्रपाल, वर्षा शुक्ला, अभिषेक, बेअंत कुमार, जसप्रीत सिंह, भूपिंदर कौर, रमनदीप गिल, अनुजा वर्मा, सुखपाल सिंह, सवीरा गर्ग, दिनेश शर्मा, नीलम दत्ता, राज रानी, रश्मि, रुपिंदर सिंह, सचिन गुप्ता, विनोद वर्मा, पुनीत गर्ग, दीपक सिंह भाषा के लिए अमित कुमार, पूजा भाटिया, नीतू सिंगला, मीनाक्षी, यादविंदर सिंह, गगनदीप कौर नाभा, अंजना जैन आदि 84 अध्यापकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वाईएस ग्रुप का समूह स्टाफ व लायंस क्लब सुप्रीम के समूह सदस्यों सुखदर्शन, मनजीत कांसल, शिव सिंगला, हेमंत मोदी, जतिंदर गोयल, पवन बांसल, अरुण बांसल, गौतम गोयल, सुरिंदर बांसल, विकास गर्ग, दीपक सोनी और रविंदरजीत विंदी ने विजेता अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।