फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में चौथे दिन 276 उम्मीदवारों ने दखिल किये नामजदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में चौथे दिन 276 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन

रोपड़। एक जिला परिषद और पांच पंचायत समितियों के 19 सितंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए अंतिम दिन 276 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने बताया कि शुक्रवार को 276 नामांकन पत्रों में से 22 जिला परिषद के लिए, जबकि 254 ने पंचायत समितियों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। पंचायत समितियों के लिए आए नामांकन पत्रों में से ब्लाक समिति रोपड़ के लिए 61, श्री आनंदपुर साहिब के लिए 42, पंचायत समिति मोरिंडा के लिए 46, श्री चमकौर साहिब के लिए 27, जबकि नूरपुरबेदी के लिए 78 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस से पहले बीते दिन तक 100 उम्मीदवारों की तरफ से पंचायत समिति मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें 82 पंचायत समिति और 18 जिला परिषद झुंड के लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें