बरनाला में अकाली दल की गुटबंदी आई सामने
बरनाला। कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ दिए जा रहे धरनों में जिला अकाली दल में गुटबंदी उभर के सामने आई। अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह कंता व हलका इंचार्ज सुरिंदरपाल सिंह सिविया आमने-सामने हो गए और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। सीबिया ने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर धरनों का समय 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक तय किया गया था। जिला प्रधान कुलवंत सिंह कंता ने उनके आने से पहले ही 2 घंटे का धरना केवल 16 मिनट में ही खत्म कर दिया। जिला प्रधान कुलवंत सिंह कंता ने कहा कि रोष धरन का समय 11 से 12 बजे तक का था, उन्होंने भी 11 से 12 बजे तक एक घंटा धरना दिया है। कोई जानबूझकर धरने में नही आया तो वह क्या कर सकते हैं।