फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार पर गरजे दर्जा चार मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जा चार कर्मचारियों ने फूंका पुतला
विज्ञापन

बरनाला। दर्जा चार सरकारी मुलाजिम यूनियन ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को सिविल अस्पताल के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। यूनियन के प्रधान रमेश कुमार हमदर्द, जिला प्रधान सोहन सिंह व रमेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार क्लास फोर कर्मियों के साथ पक्षपाती रवैया अपना रही है। अब तक ठेके के अधीन रखे गए कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके उनके बकाया व डीए की किस्त का जल्द भुगतान करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर पक्के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ और भी कड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें