फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ की दुकान में धमाका, तीन घायल
विज्ञापन

मानसा। बुढलाडा के गुरु नानक कालेज रोड पर एक कबाड़ की दुकान में अचानक धमाका हो गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर कबाड़ी बलवीर सिंह की दुकान पर कुछ मजदूर गोल लोहे की ढाल को हथौड़े से तोड़ रहे थे। इसी दौरान एक जोरदार धमाका हो गया, जिससे मलकीत सिंह (21), हरफूल सिंह (40) और अजय कुमार (23) घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अजय कुमार की हालत गंभीर बनी है। सूचना मिलते ही एसपी (डी) अनिल कुमार, डीएसपी जसप्रीत सिंह, एसएचओ राजिंदर सिंह, एसएचओ बोहागुरदीप सिंह, एसएचओ बरेटा प्रितपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। धमाका किस वजह से हुआ पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें