पानी की मेन पाइप से निकला मरा कबूतर
नंगल। नंगल के साथ लगते जिला ऊना के तहत पड़ते कस्बा संतोषगढ़ के पुराने बस स्टैंड के पास लगे सरकारी नल से मरा हुआ कबूतर निकला। नल से मरे कबूतर की बात सुनते ही पुराने बस स्टैंड के निकट समस्त दुकानदारों में हड़कंप मच गया और पहले से भर कर रखे पानी को फेंककर दोबारा पानी भरना शुरू कर दिया। आईपीएच विभाग के अधिकारी शाम लाल शर्मा ने जांच विभाग के एसडीओ को सौंपी है। एसडीओ प्रदीप चढ्ढा ने कहा कि दोबारा ऐसी गलती न हो इसके आदेश विभाग के कर्मियों को दिए हैं।