कर्ज से परेशान किसान की मौत
मानसा। गांव हीरेवाला के किसान सुरिंदर सिंह की मंगलवार सुबह अपने खेत में मौत हो गई।
मृतक के भाई मलकीत सिंह ने बताया कि सुरिन्दर सिंह की पत्नी को कैंसर है। इसकी वजह से लाखों रुपये खर्च हो गए। किसान के पास 7 किले जमीन थी। उसपर बैंक और आढ़ती का करीब 14 लाख रुपये का कर्ज था। पत्नी की बीमारी व कर्ज के कारण किसान फिक्रमंद रहने लगा। वह काफी समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। मंगलवार सुबह वह काम करने खेत गया तो किसान सुरिंदर सिंह अपने खेत में ही गिर पड़ा। उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय प्रेस सचिव एडवोकेट बलकरण सिंह बल्ली व मजदूर मुक्ति मोर्च के नेता गुरसेवक सिंह मान ने सरकार से मांग की कि कैंसर पीड़ित का सरकारी तौर पर इलाज करवाया जाए। किसान परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार का कर्ज माफ किया जाए।
फोटो : 14 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक किसान सुरिन्दर सिंह की फाइल फोटो।